इटली में 6.2 तीव्रता का भूकंप; 38 की मौत, 4 घंटे तक आए 80 झटके, 6 शहर बुरी तरह प्रभावित

रोम. इटली में बुधवार को 6.2 तीव्रता के भूकंप में 38 लोग मारे गए। 150 लोग लापता हैं। सेंट्रल इटली के 6 टाउन बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। लोगों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार भूकंप करीब 3 बजकर 30 मिनट पर आया और करीब 20 सेकंड तक महसूस किया गया। इसके बाद तीन घंटे तक 80 तेज झटके महसूस किए गए। सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। मरने वाले ज्यादातर लोग पेस्कारा देल रोंतो गांव के हैं। यह पूरा गांव मलबे में तब्दील हो गया है। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किमी में था...
- इटली के मीडिया के मुताबिक, भूकंप से सेंट्रल इटली के एक्यूमोली, एमाट्रिस, इन लाजियो, पेस्कारा देल रोंतो, इन मार्श और आरक्वाटा दे ट्रोन्टो करीब-करीब आधे बरबाद हो गए है।
- यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इसका एपिसेंटर पेरुगिया प्रॉविंस के उम्ब्रिया शहर के पास 10 किमी जमीन के नीचे था।
- पीएम मैटो रेंजी के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए एहतियात भरे कदम उठाए जा रहे हैं।
- बता दें पिछले 700 सालों में इस रीजन में 6 बड़े भूकंप आ चुके हैं। इनमें 1700 AD का 6.0 का भूकंप भी शामिल है। इसमें 10 हजार लोग मारे गए थे।
- 28 दिसंबर 1908 को सदर्न इटली और सिसली में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 80 हजार लोग मारे गए थे। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान सिसली आइलैंड और रैगियो कैलेब्रिया शहर में हुआ था।
- 2009 में आए 6.3 तीव्रता के भूकंप में 300 लोगों की मौत हो गई थी।
तीन घंटे में 60 आफ्टरशॉक
- सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने बताया- "तीन घंटे तक भूकंप के 80 तेज झटके महसूस किए गए।"
- "इनमें से कई की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 थी। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।"
आधा तबाह हो गया एमाट्रिस शहर
- एमाट्रिस के मेयर सर्गियो पिरोजी ने बताया- "रेस्क्यू टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगी है।"
- "मलबे से लोगों को निकालने में दिक्कत आ रही है। ज्यादा समय तक फंसे रहने से कई घायलों की मौत हो सकती है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
- "एमाट्रिस टाउन शहर तबाह हो गया है। शहर को जोड़ने वाली सभी सड़कें तबाह हो गई हैं। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। लैंडस्लाइड भी हुआ है और एक ब्रिज किसी भी वक्त गिर सकता है।"
Previous
Next Post »